बिहार

गौरीचक बाजार में तीन दुकानों में चोरी

फुलवारी शरीफ, अजित . ठंड का मौसम आते हैं चोरों ने अपनी करामत दिखाना शुरू कर दिया है. गौरीचक थाना क्षेत्र में बाजार में तीन दुकानों में चोरी कर पुलिस गस्ती की पोल खोल दी. गौरीचक बाजार में दो तेल मिल व एक मिठाई की दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला है.पुलिस चोरों का पता लग रही है.

Advertisements
Ad 1

लोगों ने बताया कि मनोज कुमार नया टोला गौरीचक के रहने वाले हैं उनका तेल पेराई का दुकान है इसमें चोरों ने घुसकर करीब ₹10000 और बहुत सारा सामान लेकर फरार हो गए. इसके अलावा एक नया दुकान तेल पेराई का यहां खुला है उसके दुकान से ₹3000 चोरी हुआ. वहीं कुंदन का मिठाई दुकान में चोरों ने वेंटीलेटर तोड़कर दो सिलेंडर और ₹500 की चोरी कर ली. चोरों ने मिठाई दुकान में काफी देर बैठकर मिठाई भी खाया और जहां तहाँ फेंक दिया.

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन

error: