बिहार

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

पटना,  पीयूष कुमार प्रियदर्शी :  मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड स्थित बेलवा में बागमती-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना के तहत बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल (बेलवाधार) का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने चैनल का निरीक्षण भी किया।

बाढ़ और सिंचाई दोनों का समाधान

130.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 68.80 किलोमीटर लंबी यह लिंक चैनल बागमती नदी के अतिरिक्त जल को बूढ़ी गंडक नदी तक पहुंचाएगी। इससे बाढ़ के समय अतिरिक्त पानी के प्रबंधन में मदद मिलेगी और बाढ़ की तीव्रता कम होगी। साथ ही क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ने से कृषि उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी ने नदी जोड़ परियोजना की परिकल्पना की थी। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इसे बिहार में धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से मत्स्य पालन, भू-जल पुनर्भरण, हरित आवरण और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। नदी जोड़ परियोजनाएं विकसित बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”_

शिवहर को मिली 200 करोड़ की सौगात

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में CM ने शिवहर जिले के लिए 200 करोड़ रुपये की 40 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 22 योजनाओं का उद्घाटन और 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने 4550 जीविका स्वयं सहायता समूहों को 25 करोड़ 35 लाख रुपये का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगे जीविका, उद्योग, कृषि, शिक्षा और बिहार पुलिस के स्टॉलों का निरीक्षण किया।

उपस्थित रहे

इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी, सांसद श्रीमती लवली आनंद, सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, डीजीपी श्री विनय कुमार सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक और वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना से अररिया आ रही बस से 88 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार!

AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर अररिया के अजित रंजन बने अधिवक्ता, जिले का बढ़ाया मान

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

error: