बिहार

चोरों ने रात्रि प्रहरी के ऊपर कई बार चाकू से हमला कर दिया जिससे हुआ मौत!

नालंदा(राकेश): गिरियक थाना क्षेत्र इलाके के घोराई पुल के पास अज्ञात चोरों ने रात्रि प्रहरी की चाकुओ से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।गौरतलब है मरकट्टा गांव निवासी सनोज सिंह पिछले 6 महीनों से बख्तियारपुर रजौली बन रहे फोरलेन सड़क निर्माण डिपार्टमेंट में रात्रि प्रहरी के रूप में काम कर रहे थे। बुधवार की रात में सनोज सिंह रोजाना की तरह रात मे पहरा दे रहे थे इसी दौरान चार की संख्या में अज्ञात चोर लोहे की चोरी कर रहे थे।

चोरों को चोरी करते देख नाईट गार्ड सनोज सिंह ने विरोध किया तो दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान चोरों ने रात्रि प्रहरी के ऊपर कई बार चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। चोरों ने नाइट गार्ड के साथ लूटपाट करते हुए उसका मोबाइल भी लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर बिहार शरीफ से गिरियक मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया।ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम एसडीपीओ राजगीर के अलावे गिरियक, कतरीसराय, सिलाव, नालन्दा पावापुरी थाना मौके पर कैम्प कर रही है।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: