क्राइमबिहार

निगरानी विभाग की टीम ने दीदारगंज थानाप्रभारी को रिश्वत लेते पकड़ा!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): दीदारगंज थाना के एसएचओ राजेश कुमार को निगरानी विभाग की टीम द्वारा लेनदेन मामले में पकड़े जाने का मामला सामने आ आया है. निगरानी विभाग की टीम ने एसएचओ के साथ-साथ दो सिपाही विवेक कुमार, वैदिक को भी पकड़ा है. निगरानी विभाग की टीम ने जहाँ थानाध्यक्ष को थाने से पकड़ा, वही दोनों सिपाहियों को टोल प्लाजा के पास स्थित पुलिस चौकी से पकड़ा है. बताया जा रहा है कि करीब 60 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया है.

Advertisements
Ad 1

छापेमारी करने गई निगरानी की टीम में डीएसपी समीर चंद्र झा, डीएसपी अरुणोदय पांडे, डीएसपी सुरेंद्र कुमार महुवार, इंस्पेक्टर संजय कुमार चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर सत्येंद्र राम, इंस्पेक्टर सुशील यादव सहित टीम में ऋषिकेश सिंह अविनाश झा, शशिकांत आदि शामिल थे. सूत्रो से पता चल रहा है कि बालू माफिया से पैसे लेने के मामले में करवाई की गई है. टीम ने गुप्त स्थान पर सभी से पूछ ताछ कर रही है. वही फतुहां DSP भी दीदार गंज थाना पहुँच कर पूरे मामले की जाँच पड़ताल की है।

Related posts

बिहार : वैशाली में सहयोग शिविरों में 48 विभागों ने दिया सेवाओं का लाभ, स्वास्थ्य मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन से लेकर किसानों की आय बढ़ाने तक, बिहार ने VSI के साथ मिलाया हाथ

गन्ना किसानों की समृद्धि एवं चीनी उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए विभाग प्रतिबद्ध : सचिव

error: