बिहार

पंचायत चुनाव के अजब-गजब रंग, पिता को हराकर बेटा बना मुखिया

बिहार(न्यूज़ क्राइम24): चल रहे पंचायत चुनाव मामला सामने आया है, जहां गोपालगंज जिले के एक गांव में पिता को हराकर बेटा मुखिया बन गया. इस गांव के चुनाव पर सबकी निगाहें थीं. मुखिया पद के लिए पिता और पुत्र के बीच गजब की टक्कर थी. लेकिन अंत में बेटे की जीत हुई. इस गांव में अब तक पिता मुखिया था.

पिता को हराकर बेटा बना मुखिया-

जानकारी के अनुसार, ये मामला बरौली प्रखंड के माधोपुर पंचायत का है. बिहार में चल रहे पंचायत चुनाव के दसवें चरण में संपन्न हुए चुनाव की मतों की गणना शुक्रवार को हुई. माधोपुर पंचायत में पिता और उनका छोटा पुत्र मुखिया पद के लिए आमने-सामने चुनाव मैदान में थे. माधोपुर पंचायत में निवर्तमान मुखिया विजय प्रसाद को उनके छोटे बेटे संतोष कुमार गुप्ता ने शिकस्त दी. संतोष प्रसाद को 1981 वोट मिले और उनके पिता विजय प्रसाद 900 वोट पाकर तीसरे स्थान पर चले गए. पिंटू यादव न्यूज़ सभार

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!