बिहार

फुलवारी में धूमधाम से निकली शिव बारात का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): महाशिवरात्रि को लेकर नगर के खलीलपुरा से आकर्षक शिव बारात निकला तो शहर में चारों दिशाएँ भगवान शिव शंकर के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। पुष्प वर्षा से शिव बारात में शामिल श्रद्धालुओं का शहर वासियों ने स्वागत किया बता दें कि हर साल खलील पुरा से आकर्षक से बढ़त निकलकर बैली रोड जगदेव पथ खाजपुरा शिव मंदिर के पास जाकर समाप्त होती है। हर्षोल्लास के साथ निकली भगवान शिव की बारात में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए । नंदी पर सवार होकर महादेव निकले तो श्रद्धा, भक्ति और आस्था की त्रिवेणी में श्रद्धालु गोते लगाने लगे। भूत, पिशाच, गंधर्व, अघोरी आदि का वेष धरे नृत्य करते बाराती शिवबारात का दृश्य जीवंत कर रहे थे। मोहक झांकियों ने सभी को मुग्ध कर दिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित

error: