बिहार

नेशनल चैम्पियशिप में भाग लेने के लिए बिहार मॉडर्न पेंटाथॉलन की चयनित टीम रवाना

बिहार मॉडर्न पेंटाथॉलन टीम अमरावती महाराष्ट्र में मॉडर्न पेंटाथांलन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक आयोजित आठवीं MPFI लेजर रन नेशनल चैम्पियशिप में भाग लेने के लिए चयनित टीम को रवाना किया गया.

उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा की मुझे पूर्ण उम्मीद है की बिहार मॉर्डन पेंटाथॉलन की टीम प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर बिहार का नाम रौशन करेगी। साथ ही साथ श्री राजू ने कहा की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव बिहार के खिलाड़ियों के उत्थान हेतु संकल्पित है और उनके मनोबल को बढ़ाने हेतु समय समय पर विभिन्न खेलों का आयोजन करते रहती है।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राजीव रंजन यादव, भाजपा युवा मोर्चा के के प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर, करणी सेना के दीप शिखा, ,एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग कुमार, चेयरमैन डॉ. सोनू शंकर, महासचिव कनक कुमार, डॉ नम्रता आनंद, सिधांत कुमार, सौरव चक्रवर्ती, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के विकास कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे |

चयनित प्रमुख खिलाड़ियों के नाम : भारती कुमारी, रानी कुमारी, विवेक कुमार (BSAP), एवं चन्दन सहनी (बक्सर), चांदनी कुमारी, दीपा कुमारी (बक्सर), नितीश कुमार, प्रिंस कुमार (बेगुसराय), तेजस कनक तिवारी, स्वीटी कुमारी, श्रवण कुमार, रंजीत कुमार, सौरव कुमार (पटना) तथा अन्य खिलाड़ी के तौर पर भाग लेंगें ।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: