बिहार

सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना जंक्शन के समीप हुए आग दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र का किया भ्रमण

पटना, (न्यूज क्राइम 24) पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद रवि शंकर प्रसाद ने आज पटना जंकशन के समीप होटल में लगी भीषण आग से क्षतिग्रस्त हुए स्थल का निरीक्षण किया। रविशंकर प्रसाद ने दुर्घटना स्थल पर पहुँच कर पूरी घटना की जानकारी लेते हुए मृतक के प्रति गहरा दुख तथा घायलों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की, साथ ही उन्होंने आग से झुलस चुके लोग जिनका अस्तपाल में इलाज चल रहा है उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की। इस क्रम में आसपास के दुकानदारों से भी सांसद रविशंकर प्रसाद ने मिल कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

बातचीत में प्रसाद ने बताया की यह अत्यंत पीड़ादायक है, उन्होंने दुर्घटना के संबंध में कहा कि अभी गर्मी का समय है इसीलिए मेरा दुकानदारों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अनुरोध है कि आग के कारणों और उनके रोकथाम की समुचित व्यवस्था अवश्य सुनिश्चित करे ताकि भविष्य में ऐसी भीषण हादसे की पुनरावृति ना हो। बाद में पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद घायलों से मिलने पीएमसीएच भी गये जहां उन्होंने पीड़ित लोगो से मिलकर ढाँढस बँधाया तथा अस्पताल प्रबंधन तथा चिकित्सकों से उनके इलाज में पूरी मदद करने के लिए निर्देशित किया।

Related posts

ट्रेन में यात्री से मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरन अवैध वसूली कर रुपये छीनने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार!

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा