बिहार

भीषण गर्मी और लू को लेकर फिर बदला पटना के स्कूलों का समय

images 2024 04 25T114015.263

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। बिहार में दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। आपको बता दे कि इसी कारण बिहार में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इसको लेकर  जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। अब विद्यालय का समय 10:30 बजे से संध्या 4:00 बजे तक स्कूलों में कक्षाएं आयोजित नहीं की जायेंगी। मतलब सभी  स्कूलों में भी 10:30 से पहले बच्चों को छुट्टी देनी होगी। 

IMG 20240425 WA0029

पटना के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दसवीं कक्षा तक की सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधि 10:30 से 4:00 बजे तक प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी का यह मानना है कि यह निर्देश 26 अप्रैल से प्रभाव से जारी हो जाएगा जो 30 अप्रैल तक रहेगा। पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक ने पटना दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पटना के सभी विद्यालयों पर यह कानून लागू करने का निर्देश जारी किया है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!