बिहार

लालपुर में भीषण अग्निकांड, सौ घर जलकर राख

20240425 220850

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक लालपुर में दिन के करीब दो बजे गुरुवार को भीषण अगलगी की घटना हो गई। जिसमें लगभग सौ घर जलकर राख हो गया। इस घटना से पूरे गांव में अफरातफरी माहौल बन गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा फुलकाहा थाना पुलिस एवं नरपतगंज अंचल पदाधिकारी को दिया गया। सूचना मिलते ही उक्त पदाधिकारी ने चार-चार अग्निशमन वाहन को स्थल पर भेज कर आग पर नियंत्रण पाया।

आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते एक सौ घर जलकर राख हो गया। यहां तक की घर में रखें अनाज रूपए , गहने, जरूरी कागजात जल कर राख बन गया। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बन गया है। मौके पर जिला आपदा पदाधिकारी अरविंद कुमार, नरपतगंज अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार एवं हल्का कर्मचारी रवि कुमार के अलावे फुलकाहा थानां पुलिस ने पहुंचकर स्थल का जायजा लिया, एवं पीड़ित परिजनों को तत्काल राहत पहुंचाने की तैयारी में जुट गए।

इस बाबत जिला आपदा प्राधिकारी ने कहा सभी पीड़ित परिजनों को तत्काल राहत कोस से बारह हजार का चेक दिया जाएगा एवं खाने-पीने तथा प्लास्टिक का व्यवस्था भी किया जा रहा है। पीड़ित परिवारों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है सूची मिलते ही सभी को चेक दे दिया जाएगा। वहीं घटना के बाद जनप्रतिनिधि का तांता लग गया। सभी ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए दिखाई दिए। वहीं मिली जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना से लगभग करोड़ का नुकसान हुआ है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!