क्राइमबिहार

थानाप्रभारी पर नाबालिग से अश्‍लील हरकत करने का आरोप, लोगों ने की पिटाई!

कटिहार(न्यूज़ क्राइम 24 टीम): बिहार के कटिहार जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आरही है, जहां पुलिस को लोग अपना रक्षक मानते आज वही भक्षक निकले. जी हां कटिहार में एससी एसटी थाना प्रभारी कृत्यनन्द पासवान पर नाबालिग से अश्‍लील हरकत करने का आरोप लगा है. स्‍थानीय लोगों ने थानाप्रभारी को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट भी की है.

Advertisements
Ad 1

जानकारी के मुताबिक, एससी-एसटी थाना प्रभारी कृत्‍यनंद पासवान को लोगों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा है. आरोप है कि सहायक थाना क्षेत्र के बुद्धू चौक मोहल्ले में आरोपी थाना प्रभारी कृत्‍यनंद पासवान एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे. बच्‍ची किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भागी और अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी. आरोप है कि बच्‍ची की मां द्वारा इसको लेकर विरोध जताने पर थाना प्रभारी कृत्‍यनंद पासवान उनके साथ भी बदतमीजी करने लगे, जिससे स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए और पहले तो थानाप्रभारी को बंधक बना लिया और फिर उनकी पिटाई भी कर दी. वहीं जब थाना प्रभारी कृत्यनन्द पासवान को मुक्त करवाने के लिए सहायक थाना पुलिस पहुंचे तो लोग पुलिस गाड़ी को घेर कर भी जमकर प्रदर्शन किया, किसी तरह एससी एसटी थाना प्रभारी को लोगों के चुंगल से निकालकर बाहर लाया गया है, लोगों के इस घटना पर थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं पीड़िता की मां का कहना था कि जब तक मुझे इंसाफ नहीं मिलता है, तब तक वह चुप नहीं बैठेगी।

Related posts

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला बदमाश मंटू गिरफ्तार, कट्टा-तलवार और गोली बरामद!

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1427 मामलों का निबटारा, 28 वर्ष पुराने मामले का समाधान

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है

error: