बिहार

पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में मानव-व्यापार (Human Trafficking) से संबंधित मामलों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, प्रभावी रोकथाम एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भौतिक उपस्थिति एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुल 64 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सहभागिता की।बैठक के दौरान मानव-व्यापार की रोकथाम, पीड़ितों के संरक्षण एवं पुनर्वास, समुदाय की सक्रिय सहभागिता तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस गंभीर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस एवं आम नागरिकों की साझेदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही मानव-व्यापार से संबंधित विधिक प्रावधानों, अनुसंधान की गुणवत्तापूर्ण प्रक्रिया, डेटा बेस के प्रभावी उपयोग, मानव-व्यापार निरोध इकाई (AHTU) के दायित्वों, रोकथाम एवं मुक्ति अभियान, वैज्ञानिक अनुसंधान तथा अभियोजन की प्रक्रिया पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सभी निर्देशों का दृढ़तापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

बैठक के दौरान श्रावणी मास-2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी थानाध्यक्षों अंचल पुलिस निरीक्षकों एवं पुलिस उपाधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित हो, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं निर्बाध वातावरण उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम

error: