उत्तरप्रदेश

नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ने शुरू कराया मनरेगा का कार्य

बलिया(संजय कुमार तिवारी): विकास खण्ड गड़वार क्षेत्र के जनऊपुर गांव के नव निवार्चित युवा ग्राम प्रधान जितेन्द्र कुमार ने शासन की मंशानुरूप पंचायत में मनरेगा योजना का कार्य शुरू कराकर प्रवासी मजदूरों को गांव में ही रोजगार मुहैया कराया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मदन मोहन पाण्डेय के दरवाजे से तपनी-मसहां सम्पर्क मार्ग तक करीब 500 मीटर लम्बे चक मार्ग में काम शुरू कराया गया है। सोमवार को इस कार्य में एक दर्जन से अधिक मनरेगा मजदूर लगाए गए थे। ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के सामने कोरोना संक्रमण काल में रोजगार की समस्या न खड़ी हो सके इसको दृष्टिगत रखते हुए मनरेगा योजना की कार्ययोजना में शामिल कर कच्चे-पक्के कार्यो को चिन्हित किया गया है ताकि पंचायत में मनरेगा योजना के तहत दो कार्य निरन्तर जारी रहे और गांव के मजदूरों को गांव में ही रोजगार प्राप्त होता रहे। इस अवसर पर मदन पाण्डेय, मारकण्डेय पाण्डेय, संजय पाण्डेय, सीताराम राजभर, मुन्नू पासवान, हरदीप यादव, देवनाथ पाण्डेय आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

छात्राओं के लिए बड़ी पहल : 18 वर्ष की आयु और कक्षा 9 पास करने वाली पात्र बालिकाओं को मिलेगा लैपटॉप

हरिहर मंदिर ट्रस्ट के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों का ट्रस्ट ने किया खंडन

जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय राकेश कुमार सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों भावभीनी विदाई