उत्तरप्रदेश

नवागत पुलिस अधीक्षक ने थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): नवागत पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर ने बुधवार को स्थानीय थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, मीटिंग हॉल, बंदी गृह,बैरक का बारीकी से अवलोकन कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क प्रभारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त किये और थाने में समस्या लेकर आने वाली पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्या के निराकरण करने के लिए निर्देश दिए।निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वह इस थाने की कार्यप्रणाली से काफी संतुष्ट हैं।

Related posts

सिकन्दरपुर सीएचसी में दो माह से रिक्त फार्मासिस्ट पद भरने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

नामित सभासद ने नगर पालिका पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग पर अधिकारियों को लगाई फटकार

error: