बिहार

जीवित मतदाता का नाम सूची से हटाने का मामला पहुंचा निर्वाचन आयोग

IMG 20240426 WA0060

पटना। जीवित मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाने का मामला पहुंचा निर्वाचन आयोग। कटिहार संसदीय क्षेत्र में कथित रूप से जानबूझकर एक खास वर्ग के लोगों का नाम मतदाता सूची में लिखे होने के बावजूद डिलीटेड लिखकर काट दिया गया। इस तरह से जायज मतदाता का नाम नाजायज तरीके से काटकर मतदान करने से वंचित कर दिया गया। यहाँ तक की कुछ लोगों को यह भी जानकारी दी गई की उनका नाम मृत घोषित करते हुए काट दिया गया, जबकि वे सदेह मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए उपस्थित थे। न्यायिक विभाग के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले में शनिवार को भाजपा न्यायिक विभाग के प्रमुख वरीय अधिवक्ता एस डी संजय ने नई दिल्ली स्थित मुख्य निर्वाचन आयुक्त, राज्य के निर्वाचन पदाधिकारी व कटिहार के जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज करवाया है। मोके पर भाजपा प्रवक्ता संजीव मिश्रा, दीपक वर्मा, राम अनुराग सिंह, अरविंद कुमार मंटू, अवधेश सिंह, स्वेता सिंह व संजीत तिवारी भी उपस्थित थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!