बिहार

तेजस्वी के सवालों का जवाब देने की जगह भ्रम और धर्म की राजनीति पर मोदी जी का एजेंडा चल रहा है : एजाज अहमद

पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने जनहित और बिहार के हित में जिन 7 सवालों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा था, उस पर जवाब देने की जगह नरेंद्र मोदी ने भ्रम और धर्म की राजनीति करना शुरू कर दिया है।

एजाज ने आगे कहा कि मोदी को महंगाई के मुद्दे पर जनता घेर रही है वहां उनके पास जवाब नहीं होता है । साथ ही नौजवान रोजगार के मुद्दे पर भाजपा से पूछ रहे हैं की हर साल 2 करोड़ नौकरी या रोजगार देने की बात की थी उसका क्या हुआ। महिलाओं के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार करने वाले आज भी भाजपा में बने हुए हैं, क्या महिलाओं के सम्मान के प्रति भाजपा के यही सोच है।

एजाज ने आगे कहा कि बिहार के 40 लोकसभा सीटों में भाजपा और एनडीए ने एक भी महिलाओं को टिकट नहीं दिया क्या महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव प्रधानमंत्री की नजर में इसी तरह का है। दो चरणों के चुनाव के बाद भाजपा और एनडीए  नेताओं को इस बात का एहसास हो गया है कि देश की जनता मुद्दों के साथ खड़ी है। और इंडिया तथा महागठबंधन के प्रति अपना विश्वास जता रही है ,इसी कारण से नरेंद्र मोदी बेचैनी में है और इनको इस बात का एहसास हो गया है कि देश की जनता अब जुमलाबाजी, भ्रम और धर्म की राजनीति से ऊब  चुकी है। और उनकी पोल जनता के बीच में खुल चुकी है और जनता अब मोदी जी को  सुनना नहीं चाहती है।

इन्होंने कहा कि मोदी जी की सभा में जो भी भीड़ आ रही है वह लदुआ भीड़ होती है , और इसमें कोई उत्साह और उमंग  भी नहीं होता है, क्योंकि जनता 10 सालों में केंद्र सरकार के द्वारा कार्यकलापों से ऊब चुकी है और इससे छुटकारा के लिए लोग केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में वोट कर रहे हैं।

Related posts

ट्रेन में यात्री से मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरन अवैध वसूली कर रुपये छीनने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार!

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा