बिहार

नवादा के रोह में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटना में स्थानीय प्रशासन की सफलता उजागर हुई है : राजद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा नवादा जिला के रोह में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अप्रत्याशित घटना की जांच हेतु नौ सदस्यीय जांच समिति ने जांच समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में घटना स्थल के निरीक्षण के बाद जांच समिति के सदस्य प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, मधु मंजरी और युवा राजद के प्रदेश महासचिव विमल कुमार राय की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी को जांच रिपोर्ट समर्पित किया। जांच समिति के सदस्यों में विधान पार्षद डॉ उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधान पार्षद सलमान रागीब, पूर्व विधायक श्री सतीश दास एवं नवादा जिला अध्यक्ष उदय यादव भी स्थल निरीक्षण में साथ थे।

Advertisements
Ad 1

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी के साथ सभी सदस्यों ने दोनों पक्षों से बात तथा सारे मामलों और घटनाओं की जानकारी प्राप्त की। जांच समिति ने यह पाया कि जो घटना घटित हुई है ,वो प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। यदि पहले से ही नवादा जिला प्रशासन और रोह थाना डीजे को जप्त कर लिया होता और जुलूस के समय सीमा का पालन सुनिश्चित कराया होता तो इस तरह की घटना को टाला जा सकता था। समिति का यह स्पष्ट मानना है कि लोगों में भय को समाप्त करने के लिए निर्दोषों को फंसाने वाली कार्रवाई चल रही है। इसप तत्काल रोक लगे और जो वास्तविक दोषी है उन पर ही कार्रवाई हो । साथ ही निर्दोषों के उत्पीड़न को तत्काल बंद किया जाए। जांच समिति ने राज्य सरकार से मांग की है कि लूट और आगजनी के शिकार गरीब दुकानदारों और फल एवं सब्जी विक्रेताओं को तत्काल क्षतिपूर्ति का आकलन कर मुआवजा दिया जाए तथा शांति और सद्भाव की बहाली के लिए गंभीर कार्रवाई की जाए। साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ता को लालू प्रसाद जी और तेजस्वी जी के सांप्रदायिक सद्भाव के विचारों को पूरी तत्परता के साथ सर जमीन पर उतारने और भाईचारा कायम करने में अपनी महती भूमिका निभाएं जिससे कि गंगा जमुना संस्कृति को मजबूती मिल सके।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: