बिहार

बिहार सरकार के द्वारा युवा आयोग का गठन ऐतिहासिक : अरुण कुमार सिंह

अररिया, रंजीत ठाकुर : लोजपा रामविलास के अररिया जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को शाखा कार्यालय फुलकाहा में एक प्रेस वार्ता कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने “बिहार युवा आयोग” गठन की मंजूरी दे दी है। जो बिहार राज्य के युवाओं के हितों को समर्पित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम है। इसके लिए हमारी पार्टी मुख्यमंत्री सहित एनडीए सरकार के प्रति आभार प्रकट करती है। यह आयोग प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा उनके समग्र विकास तथा रोजगार, शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में योजनागत सहयोग सुनिश्चित करेगा। युवाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कम है।

Advertisements
Ad 1

अब बिहार के युवाओं की आवाज और सशक्त होगी। उन्होंने कहा यह आयोग की गठन की मांग हमारे नेता सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लगातार करते आ रहे थे तथा वे अपने,” बिहार फर्स्ट” “बिहार फर्स्ट” विजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इस आयोग का गठन की मंजूरी से लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित अररिया जिला के लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिला सचिव रवि कुमार ठाकुर, रईस आलम, जिला उपाध्यक्ष रामवृक्ष पासवान, जिला कोषाध्यक्ष प्रतीक राय, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीरज कुमार, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुकारिफ, छात्र जिला अध्यक्ष मनीष सूर्य भारती, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष अमित सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शमशाद राही, एससी एसटी जिला अध्यक्ष सुधीर पासवान, नगर अध्यक्ष जोगबनी नरेश पासवान, दिनेश साह नीरज साह,गिरानंद पासवान, अनिल पासवान आदि ने रंग आबीर लगाकर खुशी मना कर बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts

पटना पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: 48 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए गए

कंपार्टमेंट परीक्षा में गणित विषय शांतिपूर्ण संपन्न, 47 छात्राओं को मिला मार्गदर्शन का लाभ

राज्यपाल का OTA गया दौरा, सैन्य नेतृत्व पर दिया प्रेरक व्याख्यान

error: