बिहार

राज्यपाल का OTA गया दौरा, सैन्य नेतृत्व पर दिया प्रेरक व्याख्यान

गया, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार के माननीय राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने मंगलवार को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), गया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं ऑफिसर कैडेट्स को “सैन्य नेतृत्व की भावना” (Ethos of Military Leadership) विषय पर एक प्रेरक व्याख्यान दिया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में ईमानदारी, पेशेवर उत्कृष्टता, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को सैन्य जीवन का मूल आधार बताया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त नेतृत्व वही है, जो कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने की क्षमता रखता हो।

भारतीय सेना में चार दशकों से अधिक के अपने अनुभव को साझा करते हुए राज्यपाल ने विभिन्न चुनौतीपूर्ण अभियानों का उल्लेख किया। उन्होंने श्रीलंका, सियाचिन ग्लेशियर, जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर क्षेत्र तथा अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र मिशनों के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों को कैडेट्स के साथ साझा किया। राज्यपाल ने युवा कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे भविष्य में देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

Related posts

आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह, जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

error: