बिहार

पटना पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: 48 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए गए

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी में आम लोगों की खोई मुस्कान वापस लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था-02) दिव्यांजलि जायसवाल के नेतृत्व में कुल 48 गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। जानकारी के अनुसार, ये सभी मोबाइल फोन अप्रैल माह में दीघा, पाटलिपुत्र एवं राजीवनगर थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और विशेष अभियान के जरिए इन मोबाइलों को बरामद किया। बरामद मोबाइलों में दीघा थाना क्षेत्र से 10, पाटलिपुत्र से 21 तथा राजीवनगर थाना क्षेत्र से 17 मोबाइल शामिल हैं।

Advertisements
Ad 1

पुलिस द्वारा सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए। इस पहल से जहां एक ओर लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, वहीं मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती नजर आई। पटना पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

Related posts

सीमावर्ती गांव हटेवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 134 पशुओं का हुआ उपचार

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

error: