बिहार

पटना में चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई चेन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक मध्य कि दीक्षा ने बताया कि दिनांक 04 मई 2026 की सुबह बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर धामोद्रम के.पी. की पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली थी। इस संबंध में शास्त्रीनगर थाना कांड संख्या 317/26 के तहत बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और आसूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजीवनगर और ठाकुरबाड़ी मार्केट इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों—राजेश पाल (35 वर्ष), पप्पू कुमार (26 वर्ष), संतोष दतु देवकर (40 वर्ष) और आदित्य राज (लगभग 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। साथ ही बाकरगंज स्थित सोनार दुकान से लूटी गई करीब 40 ग्राम सोने की चेन बरामद की गई। आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में शास्त्रीनगर थाना की टीम, एसआईयू और डायल 100 टीम के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: