बिहार

जी0डी0 मेमोरियल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजीत। जी0डी0 मेमोरियल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शेखपुरा (रामकृष्ण नगर) परिसर में किया गया है. इस शिविर में लगभग 250 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क परामर्श एवं दवाएं दी गईं।

शिविर में मुख्य रूप से गठिया, वात रोग, साइनस, चर्म रोग, गैस्ट्रिक, पुरुष एवं स्त्री रोग जैसी बीमारियों की जांच और इलाज किया गया. मरीजों को सही खानपान एवं जीवनशैली से संबंधित परामर्श भी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दिए गए।

इस मौके पर डॉo यू.के. वर्मा, डॉo सोनी संध्या, डॉo रजत द्विवेदी, डॉo शुभाशीष मुखर्जी, डॉo प्रगति, डॉo रामाशीष केसरी एवं डॉo बी.एम. ओझा सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे. स्थानीय लोगों ने कॉलेज की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित तौर पर आयोजित करने की मांग की है।

Related posts

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हाजीपुर में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा-2026 : अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

जनता दरबार में 43 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : श्रीमती वर्षा सिंह

error: