रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : सिविल लाइंस स्थित श्री हरि मंदिर आदर्श रामलीला कमेटी कॉलोनी के तत्वावधान में श्रीराम बारात का भव्य आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन में भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम नजर आया। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी का तिलक कर आरती उतारी और प्रभु का गुणगान किया।इस पावन अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना की धर्मपत्नी ने माता सीता को बिंदी लगाकर तथा माला पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक परंपराओं और श्रद्धा के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।विधायक आकाश सक्सेना पत्नी संग बारात में थिरके, श्रद्धालुओं में दिखा गजब का उत्साह।श्रीराम बारात पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। बारात के आगे भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। चारों ओर भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान शहर विधायक आकाश सक्सेना अपनी धर्मपत्नी के साथ भगवान श्रीराम की बारात में नृत्य करते हुए नजर आए। उनके साथ श्रद्धालुओं ने भी भक्ति के रंग में रंगकर जमकर आनंद लिया।
बारात के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भक्तिमय संगीत, भगवान श्रीराम के जयकारों और श्रद्धालुओं की उमंग ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। सिविल लाइंस की राम बारात बनी आकर्षण का केंद्र श्री हरि मंदिर आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा निकाली जाने वाली श्रीराम बारात रामपुर के धार्मिक आयोजनों में विशेष आकर्षण रखती है। आयोजन में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का माहौल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सिविल लाइंस की इस राम बारात में श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल होकर प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आते हैं।
श्रीराम बारात ने शहर में धार्मिक आस्था, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच निकली भव्य शोभायात्रा ने रामपुर के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्री हरि मंदिर आदर्श रामलीला कमेटी के इस आयोजन की भव्यता और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
