बिहार

प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा जन-अपेक्षाओं का सपना : मंगल पांडेय

पटना/सिवान, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं सिवान के विधायक श्री मंगल पांडेय ने सिवान सदर विधानसभा क्षेत्र के कचहरी ढाला (रेल गुमटी) पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण की स्वीकृति मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग रही है, जिसे अब स्वीकृति मिलने से सिवान के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम ‘विकसित सिवान’ और ‘विकसित बिहार’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय है, जो आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेगा।

श्री पांडेय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को कोटिशः बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और रेल मंत्रालय के सक्रिय सहयोग से ही इस तरह की जनहितकारी योजनाएं साकार हो रही हैं। कचहरी ढाला, जो सिवान जंक्शन के समीप स्थित है, वहां आए दिन जाम और रेल फाटक के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस ओवर ब्रिज के निर्माण से न सिर्फ यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच बेहतर संपर्क भी स्थापित होगा।

Advertisements
Ad 1

श्री पांडेय ने कहा कि इस रोड ओवर ब्रिज के निर्माण से आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी, जिससे उनके समय और संसाधनों की बचत होगी। साथ ही एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी, जो किसी भी शहर के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे सिवान के समग्र विकास को गति प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी, बल्कि सिवान को एक विकसित और आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Related posts

नालंदा मेडिकल कॉलेज–पटना डेंटल कॉलेज के बीच एमओयू

बिहार के हाई स्कूलों में शुरू होंगी ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’, सीएम ने किया शुभारंभ

सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का किया उद्घाटन, रथ की रस्सी खींची

error: