पंजाब

पठानकोट-मंडी हाइवे पर न्याजपुर निकट कार पर गिरा पहाड़ का मलबा

पठानकोट(कंवल रंधावा): मंडी एनएच पर न्याजपुर के समीप एक कार अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गई। घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। भारी भरकम चट्टानों के बीच फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद कार की छत को तोड़ कर निकाला गया। चालक अवतार सिंह की एक टांग फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है। उसे टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया है. गनीमत रही कि कोई बड़ी चट्टान गाड़ी की छत पर नहीं गिरी। दरअसल, चट्टानों के दरकने से मलबा नीचे सड़क की तरफ आया। इसी दौरान वहां से गुजर रही कार इसकी चपेट में आ गई और मलबा कार के अगले हिस्से पर गिरने से कार चट्टानों के बीच में फंस गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई । स्थानीय लोगों की मदद से कार चालक को गाड़ी की छत को तोड़ कर बाहर निकाला गया। घायल व्यक्ति को तुरंत नूरपुर अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में अवतार सिंह की टांग फ्रैक्चर हुई है। जानकारी अनुसार अवतार सिंह अपनी गाड़ी एचपी 97 4533 से धर्मशाला से अपने घर बडूखर जा रहा था कि नूरपुर में अचानक उसकी कार पर चट्टान गिर गई। एसएचओ कल्याण सिंह ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दो दिन पहले भी देर रात को हादसे वाले स्थान के निकट भारी भरकम चट्टान सड़क पर गिर गई थी जिससे करीब दो घंटे पठानकोट – मंडी नेशनल हाइवे पर जाम रहा लेकिन लोक निर्माण विभाग ने तब रात को साढ़े 12 बजे यातायात बहाल कर दिया था।

Related posts

ओवरलोड डंपरों पर डीएम अजय द्विवेदी का सख्त रुख

सेवा संकल्प अभियान के तहत 3100 पौधारोपण, जनसेवा से जुड़ने का दिया संदेश

बदमाशों का आतंक : कार से टक्कर मारकर युवक पर लाठी-डंडों और गंडासियों से घर में घुसकर हमला

error: