बिहार

तोपनवाबगंज अचरा सड़क का पांच बर्षों में नहीं हुआ निर्माण कार्य पूर्ण

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अचरा पंचायत स्थित तोपनवाबगंज वार्ड-12 बजरंगबली मंदिर के समीप से बलुवाही धार होते हुए बथनाहा-बीरपुर मार्ग अचरा तक जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से वर्ष 2021-22 में संवेदक के द्वारा लगभग तीन किलोमीटर लंबाई पक्की सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जो 5 वर्षों में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार बलुवाही धार में एक पुल का भी निर्माण होना था जो अब तक नहीं बन पाया है। संवेदक सड़क पर पत्थर बिछाकर निर्माण कार्य तीन बर्ष पूर्व ही बंद कर चला गया है। जिसको लेकर आज गुरुवार को दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कहा समय रहते अगर सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीण कार्य विभाग नरपतगंज के कनीय अभियंता राजकुमार निराला ने बताया कि संवेदक के ऊपर फर्जीबाड़े करने के आरोप में न्यायालय में मामला दर्ज है। जिसको लेकर निर्माण कार्य में विलंब हुआ है। विभाग नए तरीके से जल्द निर्माण कार्य करने की प्रयास में लगी हुई है।

Related posts

शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर परिषद में रौशन खेमे का दबदबा बरकरार, सशक्त स्थायी समिति चुनाव में एकतरफा जीत

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

error: