बिहार

आइए, इस अभियान का हिस्सा बनें और एक स्वस्थ, सुरक्षित समाज की नींव रखें : डीएम

अररिया, रंजीत ठाकुर। बुधवार 26 नवंबर 2025 को नशा मुक्त दिवस के अवसर पर डी०आर०डी०ए० सभा भवन, अररिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शराबबंदी एवं नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में नशा मुक्त वातावरण का निर्माण करना था।

इस अवसर पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार द्वारा पटना में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग भी प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अररिया अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान करते हुए कहा, “आइए, इस अभियान का हिस्सा बनें और एक स्वस्थ, सुरक्षित समाज की नींव रखें।”

Advertisements
Ad 1

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जीविका दीदी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, शिक्षित युवा तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़-नाटक दल के द्वारा गीत-संगीत की प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा के दुष्प्रभावों पर प्रभावी संदेश दीये गये।

इस अवसर पर उत्पाद अधीक्षक अररिया निरंजन कुमार झा, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) अररिया, डीआरडीए निदेशक अररिया, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

NEET परीक्षा को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट बदला, परीक्षार्थियों से समय पर निकलने की अपील

पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान : 40 अभियुक्त गिरफ्तार, 7 ने किया आत्मसमर्पण

छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, बिहार में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का भी ऐलान

error: