बिहार

पेठिया बाजार रानीपुर मोड़ पर मासूम चेहरे वाला चोर मोबाइल चोरी करते सीसीटीवी में कैद

फुलवारीशरीफ, अजित। रानीपुर मोड़, पेठिया बाजार स्थित प्रिंस किराना दुकान से एक युवक ने मोबाइल चोरी कर लिया. दुकानदार के अनुसार, करीब 15–16 वर्ष का युवक, नीली जींस और लाल शर्ट पहने, दुकान में दाखिल हुआ. जब दुकान में कोई नहीं था, तब उसने काउंटर पर रखा मोबाइल उठाकर आराम से बाजार में निकल गया।

पूरा वारदात सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसमें युवक का चेहरा पूरी तरह स्पष्ट दिखाई दे रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदार ने फुलवारी शरीफ पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि इस युवक को पहचानें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित