क्राइमबिहार

पटना के बाईपास में चार दिनों से लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के बाईपास थाने की पुलिस ने चार दिनों से लापता एक युवक का शव घर से महज 300 मीटर की दूरी पर एक पानी भरे गड्ढे के झाड़ से बरामद कर लिया है। प्रथम दृष्टया में मामला हत्या की बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या के बाद उस युवक का शव झाड़ी में फेंक कर साक्ष्य छुपाने के लिए ऊपर से नमक डाल दी गई है।

परिजनों ने बाईपास थाना के पुलिस को मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी देते हुए बाईपास थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि मृतक युवक की पहचान बाहरी बेगमपुर निवासी जसवीर पासवान के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड्रन को बुलाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि बाहरी बेगमपुर निवासी नौवा क्लास का छात्र जसवीर पासवान बुधवार की शाम से अपने घर से लापता था। परिवार के लोग काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो बाईपास थाने में जाकर आवेदन दिए थे। इसके बावजूद पुलिस आवेदन लेने से टाल मटोल करता रहा और पहले खुद युवक को खोजने की बात कही। परिवार के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि शुक्रवार को भी वे थाना गए थे। इसके बावजूद भी उन्हें कोई रिसीविंग टोकन नहीं दिया गया। शनिवार को सुबह से वे लोग थाना का चक्कर लगा रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि घर से 300 मीटर की दूरी पर मंडई अखाड़ा के नजदीक पानी बड़े गड्ढे में झाड़ी में एक युवक का शव पड़ा है। शव की पहचान जसवीर पासवान के रूप में परिवार के लोगों ने की है।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: