बिहार

दूसरे दिन भी नहीं मिला दोनों डूबे हुए युवकों का शव!

मनेर(आनंद मोहन): मनेर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर युवक गंगा नदी में डूब गया है। दोनों डूबे हुए युवकों का दूसरे दिन भी एनडीआरएफ की टीम तलाश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगा। खबर लिखे जाने तक दोनों युवक का शव बरामद नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर के निवासी 10 वर्षीय हनी कुमार पिता कमलेश मिस्त्री है। कमलेश मिस्त्री नाव बनाने का काम करते हैं, शेरपुर ब्रह्मचारी के समीप कमलेश शर्मा नाव बना रहे थे इसी क्रम में दोपहर में उनका पुत्र हनी कुमार ने अपने पिता को खाना देने घाट पर गया था। इसी दौरान युवक नाव के ऊपर चढ़कर खेलने लगा। खेलते खेलते गंगा नदी में गिर गया। इस घटना की भनक पिता को भी नहीं लग सका। पिता ने जब उसके चप्पल देखें तब उन्हें एहसास हुआ की गंगा नदी में गिर गया है, वहीं दूसरी ओर मनेर थाना के जीवराखनटोला के निवासी विजय राय का पुत्र कन्हैया कुमार महावीर टोला गंगा घाट पर नाव का काम कर रहा था इस दौरान नदी में डूब गया। डूबे हुए दोनों युवक के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में मनेर अंचलाधिकारी संजय कुमार झा सज्जन ने कहा कि दो युवक की डूबने की सूचना मिली है, एनडीआरएफ टीम दोनों डूबे युवक की तलाश कर रही हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं लगी है। दोनों युवक की खोजबीन जारी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: