बिहार

फैशन का जलवा, इन परियों ने जब बिखेरी अदा, उड़े होश पटना के युवा फैशन के दौर में किसी से पिछे नही

IMG 20210627 WA0212

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): अपने पहनावे को लेकर लड़कियां हमेशा सजग रही हैं। खासकर बिहार में महिला सौंदर्य और उनका पहनावा हमेशा चर्चा में रहा है। लड़कियां पहनावे में आजादी चाहती हैं, तो समाज की बंदिशें उन्हें रोकने का प्रयास करती हैं। शायद यही वजह है कि जब कॉलेजों में जींस पहनने पर रोक लगाई गई तो उसका जमकर विरोध हुआ वहीं रविवार को इस फैशन सो में लड़कियो ने इस पहनावे के बंदिश को भुल कर रैम्प सो में हिस्सा लिया। रविवार को इवेंट के क्षेत्र में ट्रेडिंग नं0-1 की ओर से आयोजित मिस्टर-मिस एट्रैक्टिव बिहार-2021 पर एक फैशन सो प्रोग्राम का आयोजन पटना के भट्चार्य रोड होटल मगध में आयोजित किया गया। जिसमें कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और सभी ने मास्क और सैनिटाईजर का इस्तेमाल किया। इस प्रोग्राम  के आर्गेनाईजर नफीस हैदर और चंदन कुमार थे। जिसमें युवा पीढ़ी द्वारा रैम्प पर फैशन सो तथा गाना के सुरों पर थिरक कर अपने हुनर का जलवा दिखाया और सभी जजो का दिल जीत लिया और यह साबित कर दिया कि पटना के युवा भी फैशन के दौर में किसी से पिछे नहीं। वहीं डायरेक्टर सारिक सुहैल ने कहा कि सभी लोगों को अपने हुनर को सामने रखना चाहिए और साथ ही साथ अपने आप में विश्वास पैदा करना चाहिए और किसी के सामने खड़ा होने से हिचकिचाये नहीं। इस फैशन सो के जजों में स्नेहा साही, नेहा प्रिया,अमन आयुष्मान,सारिक सुहैल मौजुद थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!