फुलवारीशरीफ, अजीत। विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, कौशल विकास और कार्यक्षेत्र का अनुभव देने के लिए उम्मीद राइज फाउंडेशन और रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज के बीच इंटर्नशिप कार्यक्रम को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
समझौते के तहत विद्यार्थियों की रुचि और शैक्षणिक योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण, व्यावहारिक सत्र, कौशल विकास, डिजिटल कौशल और समुदाय आधारित सीखने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ पेशेवर अनुभव और रोजगार के लिए जरूरी कौशल प्रदान करना है।
समझौता ज्ञापन पर कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य प्रो. सीता सिन्हा और उम्मीद राइज फाउंडेशन के निदेशक एवं संस्थापक एमडी मोजम्मिल अंसारी ने हस्ताक्षर किए. मौके पर फाउंडेशन के सह संस्थापक एमडी अरमान, इंटर्नशिप कार्यक्रम समन्वयक एमडी शिकेब अरक्वाम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. दोनों पक्षों ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र से जोड़ने और भविष्य की पेशेवर चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगी।
