फुलवारीशरीफ, अजीत। पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत क्षत्रिय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर में ‘युवा फॉर स्वच्छता’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसका उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पावरग्रिड के डीजीएम (आई/सी) कुमार आदर्श ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता को अभियान तक सीमित न रखकर जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए. उन्होंने बच्चों से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने की अपील की।
प्रतियोगिता में 10वीं की सुहानी कुमारी प्रथम, 11वीं के मनीष कुमार द्वितीय और 10वीं की निशा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. सोहिल कुमार, अनु कुमारी समेत अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन में पावरग्रिड की मानव संसाधन टीम के एचआर इंचार्ज मुकेश राय, छोटन कुमार और असिस्टेंट एचआर नागमणि कुमार सिंह ने सहयोग किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार मिश्रा, एनसीसी ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार, शिक्षिका जयमाला, कल्याणी रानी, रश्मि कुमारी और सरिता कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे. प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार समाज बनाने का संदेश दिया गया।
