बिहार

5 दिन पूर्व बड़ेपारा से गायब 16 वर्षीय नाबालिक नाटकीय ढंग से सकुशल चकरदाहा वापस आया

अररिया(रंजीत ठाकुर): 5 दिन पूर्व नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बड़ेपारा से गायब 16 वर्षीय नाबालिक नाटकीय ढंग से शनिवार को सकुशल चकरदाहा वापस आ गया। नाबालिक के वापस आने के बाद जहां घरवालों में खुशी है। वहीं लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वही नाबालिग रंजीत कुमार ने घटना के विषय में बताया कि 5 दिन पूर्व बड़ेपारा झींगली चौक स्थित टहलने के क्रम में एक स्कॉर्पियो में पूर्व से बैठे तीन नकाबपोशओं ने जबरन गाड़ी में बैठा लिया तथा नशा का दवाई खिला दिया जिसके बाद वे उन्हें कहां ले जाया गया इसका पता नहीं चल पाया जबकि नाबालिक ने बताया कि एक ट्रक का सहारा लेकर हम फारबिसगंज तक पहुंचे तो वही पुलिस ठीक इसके विपरीत बता रही है पुलिस कह रही है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह बालक किस गाड़ी से गया और किस गाड़ी से 5 दिनों के बाद घर वापस आया है अभी पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

Related posts

हर्ष फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल मचा हड़कंप, मामला दर्ज

हाई-वोल्टेज ड्रामा : दोस्तों से कहासुनी के बाद नशे में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की स्कूटी बरामद, पत्रकार नगर थाना पुलिस को सौंपा

error: