बिहार

बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में विगत 48 घंटा से चल रहे अष्टयाम सह संगकीर्तन का समापन शनिवार को किया गया

अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा स्थित बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में विगत 48 घंटा से चल रहे अष्टयाम सह संगकीर्तन का समापन शनिवार को किया गया । इस मौके पर मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में स्थानिय महिला तथा पुरुष मौजूद थे । महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित अष्टयाम सह संगकीर्तन में स्थानिय मंडली सहित पांच मंडली ने भाग लिया । समापन के मौके पर अष्टयाम मंडली द्वारा हरे राम हरे कृष्ण के धुन पर कलाकारों द्वारा किया जा नृत्य ने मंदिर प्रांगण में मौजूद लोगों का मन मोह लिया । उपस्थित श्रद्धालु भी हरे राम हरे कृष्ण के धुन पर झूम उठे तो वहीं सपेरा नृत्य भी लोगो को आकर्षित किया ।समापन के मौके पर हर हर महादेव के जयकारे से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया । वही भक्ति पूर्ण माहौल में मंदिर कमिटी के लोगो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर कार्यक्रम के सफलता पूर्वक समापन के लिए शिव भक्तों का आभार व्यक्त किया तो वहीं उपस्थित लोगो ने एक दूसरे को आगामी होली त्योहार की शुभकामनाएं भी दिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हर तरफ से बदलाव की बयार दिख रही है ; रेखा गुप्ता की जीत सुनिश्चित है : एजाज अहमद

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

NMCH में यूजी सीटों की बढ़ोतरी पर जश्न, प्राचार्य ने सभी कर्मियों और मीडिया का जताया आभार

error: