बिहार

जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. ठाकुर प्रसाद जी की 105वीं जयंती मनाई गई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. ठाकुर प्रसाद की 105वीं जयंती ठाकुर प्रसाद विचार मंच द्वारा मनाई गई तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार भाजपा के कार्यसमिति सदस्य श्री राम जी सिंह जी द्वारा किया गया। इस मौके पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव , पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री पद्मश्री डॉ.सीपी ठाकुर , श्रीमती किरण घई , पटना साहिब सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद , पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री राम कृपाल यादव बिहार सरकार के मंत्री श्री नितिन नवीन कुम्हरार विधानसभा के विधायक श्री अरुण कुमार सिन्हा ,दीघा विधानसभा के विधायक श्री संजीव चौरसिया विधान परिषद सदस्य श्री राजेंद्र गुप्ता तथा भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

सांसद रविशंकर प्रसाद ने आज अपने पिता जी के स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में भावुक हो गए। उन्होंने अपने पिता जी से जुड़े अनेक स्मृतियों को साझा किया। पिताजी के संघर्ष और स्थापना व विस्तार में उनके योगदान को साझा किया। सभी अतिथियों ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किए गए उनके कार्य को याद किया तथा पार्टी के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका को लोगों ने बहुत आत्मीय भाव से याद किया। पिताजी से जुड़े अनेकों स्मृतियां आज भी भावुक करती है, आज उनके पदचिन्ह और आशीर्वाद से समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए संकल्पित है।

Advertisements
Ad 1

समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नंदकिशोर यादव ने कहा कि ठाकुर प्रसाद जनसंघ के बहुत बड़े नेता रह चुके हैं. वे जन संघ के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार मे मंत्री भी रह चुके है. वे एक सामाजिक नेता के साथ-साथ वरिष्ठ वकील भी थे. उन्होंने जनसंघ को बिहार में स्थापित किया था. जनसंघ आज भाजपा के रूप में पूरे देश के विकास के लिए जुटा हुआ है. बिहार विधान सभा अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव जी बताया कि ठाकुर प्रसाद ने जनसंघ का जो पौधा बिहार में लगाया था, उसका पुष्प आज पूरे देश में पल्लवित है. हमलोग आज भी उनके आदर्शों पर पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं।साथ ही इस मौके पर पाटलिपुत्र से भाजपा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि ठाकुर प्रसाद जनसंघ के एक मजबूत स्तंभ थे. उन्होंने बिहार में भाजपा को मजबूत किया. वे एक सामाजिक नेता थे. उन्होंने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया था. उनकी जयंती के अवसर पर हमलोग उनके आदर्शों पर चलते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर रहे हैं.

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: