बिहार

वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का दौरा किया, पशुधन नस्ल सुधार पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव

फुलवारी शरीफ – केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आज बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का दौरा किया और कुलपति डॉ. इन्द्रजीत सिंह सहित वैज्ञानिकों के साथ बैठक की.बैठक में पशुधन नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी (ई.टी.टी.), सेक्स-सॉर्टेड सीमेन और आई.वी.एफ. तकनीक पर चर्चा हुई.

मंत्री ने उन्नत नस्ल के विकास और ब्राजील से उच्च गुणवत्ता वाले पशुओं के आयात पर जोर दिया.उन्होंने ब्लैक बंगाल बकरी नस्ल के संरक्षण व उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता बताई. उन्होंने विश्वविद्यालय में ई.टी.टी. और आई.वी.एफ. लैब की सराहना करते हुए देशी नस्लों के संवर्धन व अनुसंधान को बढ़ावा देने पर बल दिया.उन्होंने विश्वविद्यालय में भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी (ई.टी.टी.) और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आई.वी.एफ.) लैब की स्थापना को लेकर खुशी जाहिर की.बकरी पालन के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री सिंह ने ब्लैक बंगाल प्रजाति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि यह नस्ल मांस उत्पादन में बेहतरीन मानी जाती है और इसकी संख्या बढ़ाने की दिशा में और अधिक प्रयास किए जाने चाहिए.मंत्री श्री सिंह ने विश्वविद्यालय को देशी नस्लों के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ उच्च उत्पादकता वाली हर्ड विकसित करने के प्रयासों को तेज करने की सलाह दी.

Advertisements
Ad 1

कुलपति डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने मंत्री महोदय को विगत वर्षों में इन तकनीकों के माध्यम से जन्मे साहिवाल नस्ल के बछड़ों और बछियों की जानकारी दी, जिससे विश्वविद्यालय के फार्म में देशी गायों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.बैठक में डॉ. पंकज कुमार, डॉ. कौशलेन्द्र कुमार, डॉ. अलोक, डॉ. दुष्यंत, डॉ. मुकुल आदि शामिल थे.

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: