बिहार

हर हर महादेव से गूंजे मंदिर परिसर, भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण

पटना सिटी, न्यूज़ क्राइम 24। सावन माह के अंतिम सोमवारी पर तमाम शिव मंदिरों मे श्रद्धालुओं की भीड़ देखि गई। सावन महिने के अंतिम और आठवें सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में बाबा का जलाभिषेक और पूजा कर सुख-शांति की कामना की।

वहीं बाड़े की गली स्थित शिव मंदिर में समितियों द्वारा विशेष आयोजन किया गया। बाबा का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद देर शाम तक भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसमें मुख्य रूप से इंद्रजीत सिंह, राजू पटेल, बंटी पटेल, शानू बाबा, लल्लू कपूर, राम बाबू प्रसाद, अभिजीत पटेल, अंकित पटेल, रौशन, आशीष कुमार, सोहित पटेल समेत अन्य सदस्य सक्रिय थे।

Related posts

आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह, जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

error: