बिहार

करोड़ों रुपया की लागत से बना पीपा पूल का उद्घाटन किया तेजस्वी यादव

पटना(न्यूज क्राइम 24): बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना सिटी का दौरा कर कर कच्ची दरगाह पहुंचे । जहां उन्होंने पक्की दरगाह में करोड़ों रुपया की लागत से बना पीपा पूल का उद्घाटन किया। जहां राघोपुर वासियों के लिए गंगा पार आने जाने के लिए सुगम रास्ता मिला।

वही उद्घाटन के बाद वे अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर की ओर प्रस्थान किए। जहां आज राघोपुर वासियों के लिए बड़ी सौगात देगे। इस उद्घाटन समारोह में आरजेडी कार्यकर्ता समेत कई विधायक भी मौजूद रहे। बताते चले की पूर्व से पीपा पुल कच्ची दरगाह में बना हुआ है और दूसरा पीपा पुल अब पक्की दरगाह में बनाया गया है जिसका उद्घाटन आज उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया गया है।

हालांकि उद्घाटन पश्चात तेजस्वी यादव राघोपुर के लिए रवाना हो गए जहां पर करोड़ों रुपए की लागत से कई योजनाओं की शिलान्यास करेंगे ।आपको बताएं कि कच्ची दरगाह में बने पीपा पुल लालू यादव ने अपने समय में बनवाया था, वही अब उसी पीपा पुल को आगे बढ़ाते हुए तेजस्वी यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक दूसरा पीपा पुल का उद्घाटन आज किया है जिसके बाद राघोपुर वासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित