पटना(न्यूज क्राइम 24): तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी की 3 दिन तक महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व जत्थेदार रणजीत सिंह गौहर को बर्खास्त करने का फैसला पूर्ण बहुमत से लिया गया है। उनहोंने बताया कि सभी सदस्यों ने बहुमत के साथ यह निर्णय लिया है तथा रणजीत सिंह गौहर से तख्त साहिब के निवास व सुरक्षाकर्मियों के लिए इस्तेमाल किये जा रहे कमरों को भी खाली करनेे का निर्देश दिया गया है।
स. सोही ने बताया कि तख्त साहिब के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब मीटिंग लगातार 3 दिन तक चली हो। ऐसा इसलिए हुआ कि क्योंकि सभी चाहते थे की जो भी निर्णय हो एकमत से हो। तख्त पटना कमेटी के सभी सदस्यों की राय से पूर्व जत्थेदार रणजीत सिंह जिन पर कई तरह के आरोप लगे थे जिसके बाद संगत के भारी विरोध के चलते तत्कालीन अध्यक्ष अवतार सिंह हित के द्वारा उनकी सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी।
उसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर उनहें कमेटी ने सेवामुक्त भी कर दिया था और आज विचार-विमर्श करते हुए बहुमत के साथ बर्खास्त करने का फैसला लिया गया। मीटिंग के दौरान की लिखी गई कार्रवाई पर उनके अलावा महासचिव इन्द्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सचिव हरबंस सिंह, सदस्य डॉ. गुरमीत सिंह, राजा सिंह व महेन्द्र सिंह ढिल्लों ने हस्ताक्षर करते हुए रणजीत सिंह गौहर को निलंबित किया।
