बिहार

पुलिस अवर निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

मुजफ्फरपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना की मुख्यालय टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रौशन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक, थाना- सरैया, जिला- मुजफ्फरपुर को ₹75,000/- (पचहत्तर हजार रुपये) रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी राज्यकृत गांधी जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भटौना, पो०- मड़वन, जिला मुजफ्फरपुर के स्कूल गेट के सामने स्थित मिठाई दुकान से की गई।

शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई-

इस मामले में परिवादी अवधेश प्रसाद सिन्हा (ग्राम एवं पो०- बसंतपुर, थाना- सरैया, जिला- मुजफ्फरपुर) ने दिनांक 27.01.2025 को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार सिंह ने सरैया थाना कांड संख्या- 525/2020 में केस डायरी लिखने के लिए ₹75,000/- रिश्वत की मांग की थी।

Advertisements
Ad 1

शिकायत सही पाए जाने पर हुई गिरफ्तारी-

निगरानी ब्यूरो द्वारा शिकायत की सत्यता की जांच कराई गई, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद ब्यूरो द्वारा निगरानी थाना कांड संख्या- 06/25, दिनांक 11.02.2025 दर्ज कर सत्येन्द्र राम, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रौशन कुमार सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: