बिहार

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में रणनीति पर हुई चर्चा : सम्राट

पटना, (न्यूज क्राइम 24) उपमुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सोमवार को प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में बिहार भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में मौजूदा सत्र में पार्टी की रणनीति एवं योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पूर्व उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, हरि साहनी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय आदि के साथ सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा विधानमंडल दल के सभी सदस्यों को सत्र में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही विपक्ष के थोथे आरोपों का समुचित जवाब देने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह बजट सत्र है, जिसमें अन्य विधायी कार्यों के साथ ही विभागवार बजट पर भी चर्चा होगी। सत्ताधारी दल होने के नाते भाजपा सदन में अपनी भूमिका का जिम्मेवारीपूर्वक निर्वहन करेगी। विपक्ष से भी अपेक्षा है कि वह एक जिम्मेवार विपक्ष की तरह सदन के संचालन में सहयोग करें।

Related posts

भारत ने सभी प्रकार के आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया

देश में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

CM सम्राट चौधरी बोले- पुलिस से ही सुशासन, अपराधी 48 घंटे में पाएंगे जवाब

error: