[Edited By: Robin Raj]
पटनासिटी(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): पटना साहब के बैडमिंटन हॉल में कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारम्भ बुडोबास इंटरनेशनल कराटे डू उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई अखिलेश कुमार रावत द्वारा प्रतिभागियों से परिचय कर हुआ तत्पश्चात बिहार कराटे संघ के अध्यक्ष सेंसेई अभय कुमार अतुल एवं सचिव सेंसेई पंकज काम्बली ने अखिलेश रावत जी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया. इस प्रतियोगिता में बिहार प्रदेश के जिले के 500 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया. प्रतियोगिता में काता एवं कुमिते में विजेता बालक एवं बालिका जो कि आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे. आज सीनियर एवं जूनियर वर्ग की काता एवं कुमिते प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने पदक जीते प्रथम- ज़ीशान, सोजल, दिव्यानि, सुस्मिता, मुस्कान सेकण्ड -आकाश, अभिजीत, सुस्मिता, निधि, रिया थर्ड -चंदन, भीम, ज्योति, ज्योति, जया तथा निर्णायक की भूमिका में आकाश, अभिजीत, अन्नू, बजरंगी, सुरेंद्र, मनीष, सुधीर, हर्ष, सतुरंजय रहे जिसकी जानकारी संघ के अध्यक्ष सेंसेई अभय कुमार अतुल ने दी।
