बिहार

एसएसबी ने जनकल्याण योजना के तहत निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर   एसएसबी 56वीं वाहिनी ने जनकल्याण योजना के तहत आज रविवार को मुख्यालय बथनाहा के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्र बेला के भैरोगंज में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय एस एसबी गंगटोक के वरिष्ठ पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एच०के०सिंह द्वारा सीमावर्ती पशुओं की जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।

Advertisements
Ad 1

शिविर से 35 सीमावर्ती पशुपालक के 216 पशु लाभान्वित हुए। 56वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई।
इस अवसर पर 56वीं वाहिनी ई कंपनी बेला के कंपनी कमांडर राना कुमार, सहायक कमांडेंट, के अलावे स्थानीय ग्रामीण व 56 वीं वहिनी के जवान उपस्थित थे।

Related posts

ईओयू की बड़ी कार्रवाई : इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के ठिकानों पर छापेमारी में 55 करोड़ से अधिक संपत्ति उजागर…

बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक : उपेन्द्र कुशवाहा

अंबेडकर जयंती पर तेजस्वी यादव का हमला, गोडसेवादी सोच को सत्ता देकर अंबेडकर के विचारों को आहत किया गया

error: