बिहार

एसएसबी जवानों ने प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ दो तस्करों को धर दबोचा

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी जोगबनी के जवानों ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ दो तस्करों को धर दबोचा।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 04/04/2021 की शाम करीब 5:40 बजे टिकुलिया बस्ती वार्ड संख्या 10 के समीप बॉर्डर पिलर संख्या 180/01से करीब 30 मीटर भारतीय क्षेत्र में दो तस्करों को आते देख जवानों ने रोककर उसकी तलाशी ली।तलाशी के दौरान दोनों तस्करों के पास से 34 पीस डायलेक्स डीसी कफ सिरप पाया गया. मौके पर मौजूद जवानों ने जहाँ ड्रग्स को जप्त कर लिया,तो वहीं दोनों तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया।इस अभियान का नेतृत्व मुख्य आरक्षी जयश्री कर रहे थे।दोनों तस्कर ड्रग्स लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे.

Advertisements
Ad 1

पकड़ा गया तस्कर खजूर बाड़ी वार्ड संख्या 02,जोगबनी निवासी मो इम्तियाज, पिता-मो सफीक एवं खजूरबाड़ी,जोगबनी वार्ड संख्या-05 निवासी मोहन कुमार राम,पिता-राम प्रसाद राम बताता जाता है. जप्त किये गए ड्रग्स एवं गिरफ्तार दोनों तस्करों की कागजी खाना पूर्ति करते हुए आज सोमवार को जवानों ने जोगबनी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

Related posts

घर में घुसकर 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण, हथियार के बल पर ले जाने का आरोप; सात नामजद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

2 साल में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क, कीचड़ में तब्दील मार्ग से राहगीर बेहाल

error: