बिहार

दो अलग-अलग स्थानों से एसएसबी जवानों ने नेपाली डीजल किया जप्त, मामले में तीन गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी के जवानों ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से नेपाली डीजल जप्त करने में सफलता पाई वहीं इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. एएसआई सतपाल शर्मा के नेतृत्व में जवानों ने नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में लारे 110 लीटर डीजल को जप्त कर लिया,तो वहीं इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। गिरफ्तार हुआ तस्कर सबरी आलम, पिता कलामुद्दीन ग्राम अमोना, थाना जोगबनी तथा दूसरा मेहंदी,पिता मोहम्मद कैजुल,ग्राम अमोना,थाना जोगबनी, जिला अररिया का निवासी बताया जाता है।
वही जबकि कल गुरुवार को सीमा पिलर संख्या 179 दो के करीब 30मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में ला रहे 120 लीटर डीजल को जप्त करने में सफल रहे। वहीं इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुआ तस्कर जमशेद, पिता ताजुद्दीन,वार्ड संख्या 19,जोगबनी जिला अररिया का निवासी बताया जाता है. जप्त किए गए डीजल एवं गिरफ्तार तस्कर की कार्रवाई करते हुए एसएसबी जवानों ने कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया।

Related posts

चोरी की 15 मोटरसाइकिल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार!

विकास आयुक्त पटना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा की

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

error: