झारखण्ड

भीषण आग, सभी सामान जलकर राख!

IMG 20210416 WA0150

धनबाद: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक घर में भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. इसके बाद दमकल विभाग की टीम को सूचना दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घर के सामान जलकर राख।धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक घर में अचानक आग लग गई. घर में बिचाली रखी हुई थी, जिससे आग ने रफ्तार पकड़ ली. आग की लपटे देख स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. इसके बाद दमकल विभाग की टीम सूचना पाकर मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस अगलगी में घर में रखें सारे सामान जलकर खाक हो गया. घटना के बाद मकान मालिक ने इस अगलगी में शरारती तत्वों का हाथ बताया है।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार