ताजा खबरेंबिहार

गरीबों वंचितों शोषित अकिलियतों के मसीहा लालू यादव को जमानत मिली

रांची/पटना(अजित यादव): दुमका कोषागार से जुड़े घोटाले के मामले में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर आज रांची हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. उनका पूरा परिवार याचिका मंजूर होने के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना कर रहा था. मीसा भारती खबर मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि पूरे परिवार में हर्षोल्लास है. हमें न्यायालय पर बहुत भरोसा था, न्याय मिला है। आखिरकार उनकी भगवान ने सुन ली और राजद अध्यक्ष को इस मामले में बेल मिल गई. उनकी जमानत मंजूर किए जाने के बाद लालू परिवार में खुशी का माहौल है. राजधानी के 10 सर्कुलर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर खुशियों का माहौल है. बड़े उनके बेटे तेज प्रताप यादव, छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव, बेटियां मीसा भारती, राजलक्ष्‍मी यादव और रोहिणी आचार्य अपने पिता की जमानत मंजूर होने से खुश हैं।राजद सुप्रीमो को मिली जमानत तो खुशी से झूम उठा लालू परिवार । बेटी मीसा बोली- अब पापा हम सबके बीच आ जाएंगे क्योंकि लालू प्रसाद यादव को जमानत मिल गई है। वहीं बिहार झारखण्ड सहित देशभर में गरीबों के बीच लालू यादव को जमानत मिलने से खुशी की लहड़ दौड़ गयी है।

Related posts

विकास आयुक्त पटना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा की

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

error: