बिहार

नवाबगंज पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के नवाबगंज पंचायत में शुक्रवार को पंचायत भवन परिसर में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत के मुखिया सरिता देवी की अध्यक्षता में की गई। सभा में उपस्थित लोगों से पंचायत रोजगार सेवक योगानंद मंडल ने कहा भारत सरकार के द्वारा पूर्व से चल रहे मनरेगा योजना को बंद कर नई योजना “भी बी जी रामजी” के नाम से चालू किया गया है ताकि मजदूर किसान एवं अन्य नीचे तबके के लोगों के लिए पारदर्शिता लाया जा सके।

इसी के मद्देनजर आज विशेष ग्राम सभा आयोजित कर पंचायत के लोगों को योजना की जानकारी दी गई है । उन्होंने कहा कि इस योजना से रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी तथा आय बढ़ेगी ,सुरक्षा सुदृढ़ होगी तथा समग्र विकास में ग्रामीण परिवार भी सहभागी बनेंगे । उक्त मौके पर पंचायत सचिव आदित्य कुमार गोंड, पंचायत रोजगार सेवक योगानंद मंडल, स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार साह, कार्यपालक सहायक इंद्रसेन कुमार, विकास मित्र लक्ष्मण ऋषि देव, एवं ग्राम पंचायत के लोग सभा में उपस्थित थे।

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम

error: