बिहार

गरीब परिवारों को बीच समाजसेवी रविकांत कुमार की टीम ने किया कंबल वितरण

नालंदा, राकेश : रहुई प्रखंड स्थित शिवनंदन नगर के सैकड़ो गरीब एवं असहाय लोगों के बीच समाजसेवी रविकांत कुमार एवं उनके सहयोगियों के द्वारा सैकड़ो कम्बलो का किया वितरण! ज्ञात हो कि पूर्व के दिनों में शिवनंदन नगर में अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर कई घर को जमीन दोज किया गया था इसके बाद कई गरीब परिवार को इस कड़ाके की ठंड में गुजर बसर करने में परेशानी हो रही थी जिसको ध्यान में रखते हुए समाजसेवी रविकांत कुमार की टीम के द्वारा उन परिवारों को ठंड से बचने के लिए कंबल दिया गया ताकि अपना परिवार को इस ठंड से बचा सके!

इस मौके पर जनकल्याण संघ एक आवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान ने बताया कि रहुई प्रखंड के शिवनंदन नगर में अतिक्रमण को लेकर गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन गरीबों को प्रति हमदर्दी रखा जाए और उनके गुर्जर बसर के लिए जमीन मुहैया कराई जाए। इस मौके पर रविकांत कुमार,बबलू यादव, विकाश पासवान ,धर्मवीर कुमार हनी कुमार, रजनीश पासवान, एवं राकेश उर्फ जॉनी पत्रकार के अलावे दर्जनो लोग शामिल थे।

Related posts

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्यापुलिस जांच में जुटी

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

error: